स्विमसूट और बिकिनी में मोनालिसा ने थाईलैंड में लगाया ग्लैमर का तड़का

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बेहद हॉट और स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस को पंसद आया बैकलेस लुक
इस बार मोनालिसा थाईलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और वहीं से उन्होंने पूलसाइड की कुछ दिलकश तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर का टॉप और स्विमिंग पैंट पहने नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि फोटोज में मोनालिसा का बैकलेस लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनका यह ग्लैमरस अवतार एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

मोनालिसा ने इन फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, “पैर डुबोना, यादें बनाना”, जिससे साफ होता है कि वह अपने वेकेशन को पूरी तरह से इंजॉय कर रही हैं और खूबसूरत लम्हों को सहेज रही हैं।

तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी बोल्ड अदाओं और दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी ‘नज़र’, ‘नमक इश्क का’ और ‘बिग बॉस 10’ जैसे शोज़ के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।

फैंस लगातार उनके फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “स्टनिंग क्वीन” कहा, तो किसी ने लिखा, “थाईलैंड की रानी लग रही हो।” मोनालिसा का यह वेकेशन लुक एक बार फिर यह साबित करता है कि वह न सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री हैं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं, जिनका हर लुक फैंस को दीवाना बना देता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति