क्या जल्द शुरू होंगे लाड़ली बहना के नए रजिस्ट्रेशन? विधानसभा में सरकार ने किया खुलासा

भोपाल 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जौरा कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 करने और नए पंजीयन समेत कई प्रश्न पूछे थे।इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योजना में राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।जून 2025 में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। नए पंजीयन का भी कोई प्रस्ताव नहीं है, इसलिए पंजीयन नहीं किया जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस का सवाल , सरकार का जवाब

    जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 3000 करने और 20 अगस्त 2023 के बाद से (22 माह गुजर जाने के बाद) अबतक नया पंजीयन ना शुरू किए जाने पर सवाल किया था।साथ ही पूछा था कि क्या निर्देश के बिना रुपए अतिरिक्त दिये जा रहे हैं? जिन बहनों के नाम काटे जा रहे हैं, उन्हें सूचना नहीं दी जा रही है तथा माह की निर्धारित दिनांक 10 को भुगतान नहीं हो रहा है? विज्ञापन पर वर्ष 2023 से जून 2025 तक कितनी राशि खर्च की गई? योजना में हितग्राही की संख्या तथा भुगतान की गई कुल राशि की माह अनुसार जानकारी मांगी थी।

    इसके जवाब में निर्मला भूरिया ने कहा कि फिलहाल राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जून 2025 में इस संबंध में इंदौर में कोई घोषणा नहीं की गई।मुख्यमंत्री की तरफ से 10 जून 2023 को रीवा में 3 हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक कदम नहीं उठाया गया है। अतः शेष का प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।

    कोई प्रस्ताव विचाराधीन न होने के कारण पंजीयन भी नहीं किया जा रहा है। जिनके नाम काटे गए है उन्हें सूचना दी जा रही है।  20 जुलाई 2023 से सरकार द्वारा प्रतिमाह की 10 तारीख को राशि अंतरण करने के निर्देश हैं, परन्तु सुविधानुसार यह तिथि आगे-पीछे होती रहती है। लाभार्थियों को प्रतिमाह नियमित रूप से राशि का भुगतान किया जा रहा है। हितग्राही की संख्या तथा भुगतान की गई कुल राशि समेत बाकी की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

अगस्त में मिलेंगे 250 रू अतिरिक्त, दिवाली बाद हर माह 1500

अगस्त में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी की जाएगी। खास बात ये है कि किस्त के साथ बहनों के खाते में 250 रूपए अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दिए जाएंगे यानि अगस्त में बहनों को 1250 की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। दीपावली के बाद राज्य सरकार भाईदूज से बहनों की राशि में 250 रुपए की वृद्धि करेगी जिसके बाद 1250 से की जगह हर माह 1500 रूपए मिलेंगे। इसके बाद वर्ष 2028 तक बहनों को 3000 रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है।सीएम ने ऐलान किया है कि योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी।

शीतकालीन सत्र में भी उठा था ये मुद्दा

    पिछले साल मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और महेश परमार ने लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठाते हुए नए पंजीकरण और राशि 1250 से 3000 रुपए करने के बारे में सरकार से सवाल किया था।

    इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा था कि पहले चरण में पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त 2023 तक पूरी की गई थी। इसके बाद से नए लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है यानि 16 महीने में इस योजना से नई लाडली बहन नहीं जुड़ी हैं। योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं।

    योजना के तहत नए आवेदन प्राप्त करने के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाते हैंलाड़ली बहनों के लिए नए पंजीयन शुरू करने, लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने को लेकर अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इसी तरह उम्र का दायरा 60 साल से बढ़ाकर आजीवन करने को लेकर भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति