पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से थर्राया थाईलैंड, 9 की जान गई, खेतों तक फैला मलबा

थाईलैंड

मध्य थाईलैंड में पटाखा कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्फोट बैंकॉक से लगभग 95 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, सुफान बुरी प्रांत में हुआ। विस्फोट का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। ‘समरकुन सुफान बुरी रेस्क्यू फाउंडेशन' ने हादसे में नौ लोगों की मौत की सूचना दी है और बताया है कि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। प्रांतीय सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। लापता लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
 
पुलिस के वरिष्ठ सार्जेंट मेजर पिन्यो चानमनी ने बताया कि विस्फोट पटाखा निर्माण वाली एक इमारत में हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि कारखाने को पटाखा निर्माण का लाइसेंस था या नहीं। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो और तस्वीरों में खेतों में लकड़ी की क्षतिग्रस्त इमारतें दिखाई दे रही हैं। जनवरी 2024 में इसी क्षेत्र में हुई एक ऐसी ही घटना में लगभग 20 लोग मारे गए थे। अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2023 में दक्षिणी थाईलैंड में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।  

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति