लंबे इंतजार के बाद राहत: केके रेलखंड पर फिर शुरू हुईं ट्रेनें

जगदलपुर

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग एक महीने बंद रहने के बाद केके रेल लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। यह वही रेलमार्ग है जहां 2 जुलाई को मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए रेलवे ने एहतियातन यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन यात्री सेवाओं को बहाल नहीं किया गया था।

बता दें कि रेलवे के इस फैसले से किरंदुल, मलकानगिरी, कोरापुट, जगदलपुर, विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर जैसे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कांग्रेस ने भी विरोध की कमान संभालते हुए जगदलपुर स्टेशन मास्टर कार्यालय का घेराव किया और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर सात दिन के भीतर यात्री ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं हुआ, तो वे ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे और मालगाड़ियों का संचालन भी बाधित किया जाएगा। आखिरकार जनता के दबाव और राजनीतिक चेतावनियों के आगे रेलवे को झुकना पड़ा।

ये यात्री ट्रेनें हुई बहाल
अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। किरंदुल से विशाखापट्टनम के बीच सभी प्रमुख यात्री ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इनमें विशाखापट्टनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, किरंदुल–विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर और किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर शामिल हैं। साथ ही, हावड़ा–जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर–जगदलपुर के बीच चलने वाली हिराखंड एक्सप्रेस भी अब पूर्ववत चलेंगी। इसके अलावा, राउरकेला–जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवाएं भी फिर से चालू कर दी गई हैं।

विशेष जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को किरंदुल से चलने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम तक जाएगी, जबकि उस दिन नियमित ट्रेन संख्या 58502 रद्द रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति