सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने इंदौर के ब्लैक स्पॉट जल्द हटाने को कहा

 इंदौर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सड़क सुरक्षा कमेटी ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन को शहर में लगातार दुर्घटनाओं के इतिहास वाले सभी 'ब्लैक स्पॉट' या खतरनाक सड़क स्थलों को जल्द से जल्द खत्म करने का निर्देश दिया है। कमेटी के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने मंगलवार को यह निर्देश दिया।

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जस्टिस सप्रे ने इंदौर प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक के बाद, शहर में चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' का निरीक्षण किया और वहां चल रहे सुधार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर के ‘ब्लैक स्पॉट’ खत्म करने के कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

अधिकारी ने बताया कि जस्टिस सप्रे ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य का मूल्यांकन कराया जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जस्टिस सप्रे ने हमसे कहा है कि जिस तरह इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, उसी तरह शहर में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम किए जाने की जरूरत है।’’

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वाहन सवारों द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए जाने के नियम का पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए शहर में सघन अभियान चलाया जाए। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर में लोगों द्वारा धड़ल्ले से ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर हाल ही में गहरी नाराजगी जताई थी और इस प्रवृत्ति पर अंकुश के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति