आर्मी वैन से टकराया कैंटर, स्कूल जा रही छात्राओं में मचा हड़कंप, एक की जान गई

मेरठ

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही आर्मी की वैन में तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि कैंटर ओवरलोडेड था। तेज रफ्तार के साथ वह सीधा वैन में जा घुसा। वहीं टक्कर लगने से स्कूल वैन का कचूमर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका आर्या के परिवार में मातम का माहौल है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति