वैश्विक मंच पर दिखेगा मप्र का विजन: BSL समिट-2025 में सीएम डॉ. यादव करेंगे प्रतिनिधित्व

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में भाग लेंगे। यह समिट टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें दुनिया भर के उद्योगपतियों, निवेशकों और टेक्सटाइल ब्रांड्स की भागीदारी हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे और राज्य की औद्योगिक क्षमता, टेक्सटाइल नीति और निवेश संभावनाओं को लेकर संबोधित करेंगे। साथ ही, वे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-ऑन-वन बैठकें भी करेंगे।

डॉ. यादव समिट में आयोजित राउंडटेबल चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जहां वे वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह चर्चा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को जोड़ने वाले सेतु के रूप में काम करेगी। समिट के दौरान बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 का भी आयोजन होगा, जिसमें टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्रांड्स को सम्मानित किया जाएगा।

यह समिट मध्यप्रदेश के लिए बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह प्रदेश को वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक विश्वसनीय सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, 'मेड इन एमपी' उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने का यह एक सशक्त मंच साबित होगा। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रदेश में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर देश और विदेश में निवेशकों से चर्चा, रोड शो में प्रदेश में निवेश को प्रेरित करने को लेकर उपलब्धियां गिनाई जा रही है।  

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति