कांग्रेस विधायकों ने इंजेक्शन और नकली ड्रग्स की सामग्री लेकर विरोध प्रदर्शन किया

भोपाल 

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में बढ़ते MD ड्रग्स कारोबार, उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता और सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा उन्हें दिए जा रहे संरक्षण के खिलाफ जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में इंजेक्शन और नकली ड्रग्स की सामग्री लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से बचाना और ड्रग्स माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग करना था।

 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा: 
प्रदेश में नशा युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ड्रग्स मामलों में पकड़े जा रहे हैं, लेकिन उन्हें संरक्षण देने वाले बड़े नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा सरकार सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन बड़े मगरमच्छ अब भी खुले घूम रहे हैं। उनपर कार्यवाही कब होगी ?

 उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि – 

* भाजपा नेताओं के संरक्षण में ड्रग्स का अवैध कारोबार तेजी से पनप रहा है।
* हजारों करोड़ रुपये का ड्रग्स पकड़ा जा चुका है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ निचले स्तर पर सीमित है।
* जिन भाजपा नेताओं के नाम मछली गिरोह के वीडियो में सामने आ रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
* कांग्रेस पार्टी "नशा मुक्त मध्यप्रदेश" की मांग को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

 नेता प्रतिपक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने ड्रग्स माफियाओं और उनके राजनीतिक सरंक्षकों पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन और उग्र होगा।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति