हादसे में बच्ची की जान गई, गुस्साए ग्रामीणों ने रोकी सड़क — प्रशासन हरकत में आया

 अलवर

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 8 वर्षीय बालिका दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या के माता-पिता सब्जी विक्रेता हैं। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने 60 फीट रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि वे पिछले दो वर्षों से सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी रामकिशन ने बताया कि ब्रेकर नहीं होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही यातायात डीएसपी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। इसके बाद यूआईटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तुरंत ब्रेकर निर्माण का काम शुरू करवा दिया। प्रशासन अब इस रोड पर अन्य स्थानों पर भी ब्रेकर लगाने की योजना बना रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति