फैक्ट्री वेस्ट बना मवेशियों की मौत का कारण, रायपुर में हंगामा

रायपुर

राजधानी रायपुर के ग्राम संकरी में फैक्ट्री से निकले वेस्ट मटेरियल को लेकर सनसनी फैल गई है। फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट पदार्थ को खेत किनारे फेंकने से वहां चरने गए मवेशियों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इस वेस्ट मटेरियल को खाने से 14 भेड़ और 4 भैंसों की जान चली गई।

ग्राम संकरी निवासी रोहित पाल के 14 भेड़ और तिहारू यादव की 3 भैंस खार में मृत अवस्था में मिली हैं। एक अन्य भैंस की भी मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है।

विधानसभा थाना पुलिस व क्षेत्रीय एसडीएम मौके पर पहुंच चुके हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी को भी बुलाया गया है। मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा खाद गोदाम के सामने फैक्ट्री का वेस्ट मटेरियल फेंका गया था, जिसे मवेशियों ने खा लिया। इस लापरवाही से पूरे गांव में आक्रोश है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

बता दें जहां मवेशी मृत पाए गए हैं। वहां पास में ही एक नाला बहता है, जिसमें कुछ फैक्ट्रियों के अपशिष्ट पदार्थ डाले जाते हैं। ऐसे में यह आशंका जतायी जा रही है कि नाले का पानी पीने और अपशिष्ट पदार्थों का सेवन करने से ही मवेशियों की मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर पहुंती पुलिस व अन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति