रेगाटा में युवाओं की लहर: वॉय.ए.आई. सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन 2025 शुरू

भोपाल 

वॉय.ए.आई. पांचवीं सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन रेगाटा 2025 का आयोजन हुसैन सागर झील हैदारबाद में 25 से 30 जुलाई तक किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने हुसैन सागर झील में अपने धैर्य, साहस और खेल कौशल के साथ तेज हवाओं के चलते कड़ी स्पर्धाओं को चुनौती देते हुये 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 5 पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया।

सेलिंग की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों से आये प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के इन रोमांचक मुकाबलों में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, धैर्य और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर 5 पदक प्राप्त करने में सफलता अर्जित की।

पदक विजेता खिलाड़ियों में कु. आस्था पाण्डेय बालिका वर्ग- ILCA4 स्वर्ण, कु. तुलसी पटले बालिका वर्ग- ILCA4 रजत, कु. समृद्धि बाथम और पार्थ सिंह चौहान 420 International Class रजत, एकलव्य बाथम और कु. वंशिका सिकरवार 420 International Class कांस्य और अंकित सिंह सिसोदिया बालक वर्ग- ILCA4 कांस्य शामिल है।

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हैदराबाद में आयोजित वॉय.ए.आई. पांचवीं सिकंदराबाद क्लब टिस्कॉन यूथ ओपन रेगाटा- 2025 में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये कहा कि मुकाबले में खेल अकादमी के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने धैर्य, साहस और खेल कौशल, शारीरिक दक्षता का श्रेष्ठ परिचय दिया है। सभी खिलाड़ियों को अर्जित खेल उपलब्धि की बधाई दी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति