क्रिस वोक्स चोटिल, ओवल टेस्ट में नहीं खेलेंगे; इंग्लैंड की गेंदबाजी कमजोर

ओवल 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट पर ग्राउंड पर हो रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था. भारतीय टीम ने पहले दिन (1 अगस्त) स्टम्प तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 204 रन बनाए.

अब दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक होने की संभावना है. दूसरे दिन के खेल से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वो इस मैच में अब ना तो बल्लेबाजी कर पाएंगे, ना ही वो गेंदबाजी के लिए उपलब्ध होंगे. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बात की जानकारी दी है. ईसीबी ने कहा कि वोक्स की चोट का आगे का मूल्यांकन इस सीरीज के खत्म होने के बाद किया जाएगा.

बता दें कि क्रिस वोक्स को खेल के पहले दिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर गेंद को रोकने के समय कंधे में चोट लग गई थी, इसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. वोक्स का बायां कंधा अजीब तरीके से मुड़ गया था और मैदान से बाहर जाने से पहले वो काफी दर्द में दिखे. क्रिस वोक्स का बायां हाथ स्वेटर में लिपटा हुआ था.

वोक्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
क्रिस वोक्स ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में पांचों मुकाबलों में भाग लिया. उनका चोटिल होकर ओवल टेस्ट से बाहर होना इंग्लैंड के लिए किसी बड़े सेटबैक से कम नहीं है. वोक्स ना सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं. वोक्स ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 में कुल 9 पारियों में 52.18 की औसत से 11 विकेट चटकाए. वहीं 10.66 की औसत से 64 रन बनाए.

बताते चलें कि इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में चार बदलाव के साथ उतरी. कप्तान बेन स्टोक्स कंधे में लगी चोट के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने. स्टोक्स की अनुपस्थिति में ओली पोप इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रहे हैं. जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति