मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

 

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों व उपलब्धियों की दी जानकारी

नई दिल्ली,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन पर शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

admin

Related Posts

राजस्थान में विकास यात्रा की शुरुआत, सीएम शर्मा ने रथों को किया रवाना

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50…

NIA की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली ब्लास्ट के चार आरोपी कोर्ट में पेश, 12 दिन की जेल हिरासत

नई दिल्ली  देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को चार आरोपियों को पटियाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

राशिफल 13 दिसंबर 2025: सभी राशियों के लिए आज का विशेष भविष्यफल

राशिफल 13 दिसंबर 2025: सभी राशियों के लिए आज का विशेष भविष्यफल

घर में इन मूर्तियों को लगाना है शुभ, होती है धन की वर्षा! जानें कहां और कौन सी मूर्तियां रखें

घर में इन मूर्तियों को लगाना है शुभ, होती है धन की वर्षा! जानें कहां और कौन सी मूर्तियां रखें

गरुड़ पुराण के अनुसार, सपने में पितर का दिखना क्या होता है – आशीर्वाद या कर्तव्यों की याद?

गरुड़ पुराण के अनुसार, सपने में पितर का दिखना क्या होता है – आशीर्वाद या कर्तव्यों की याद?

राशिफल 12 दिसंबर 2025: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें विशेष भविष्यफल

राशिफल 12 दिसंबर 2025: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें विशेष भविष्यफल

प्रदोष काल के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय, मिलेगा धन लाभ

प्रदोष काल के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय, मिलेगा धन लाभ

Rahu Budh Yuti 2026: 2026 से इन राशियों के लिए आएगा शानदार समय, सबसे दुर्लभ संयोग बनेगा

Rahu Budh Yuti 2026: 2026 से इन राशियों के लिए आएगा शानदार समय, सबसे दुर्लभ संयोग बनेगा