मोहम्मद सिराज का धमाका, रिकॉर्ड तोड़ बने एशिया के नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी का मेजबानों के पास कोई जवाब नहीं था। सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए और इंग्लिश टीम को 247 रनों पर समेटने में मदद की। इस 4 विकेट हॉल के साथ सिराज ना सिर्फ मौजूदा IND vs ENG टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं, बल्कि वह इंग्लैंड में सबसे अधिक 4 विकेट हॉल लेने वाले भी नंबर-1 एशियाई गेंदबाज बने हैं।

जी हां, उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह ने इंग्लैंड में अभी तक 5 बार पारी में 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज के करियर में यह 6ठा मौका है जब उन्हें इंग्लैंड की सरजमीं पर एक पारी में 4 विकेट मिले हो।

मोहम्मद सिराज ने इसी के साथ श्रीलंका और पाकिस्तान के लीजेंड्री गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और वकार यूनुस की बराबरी की है। इन दोनों दिग्गजों के नाम भी इंग्लैंड में 6-6 चार विकेट हॉल दर्ज हैं।

इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक 4 विकेट हॉल (एशियाई गेंदबाज)

6 – मोहम्मद सिराज*

6 – मुथैया मुरलीधरन

6 – वकार यूनिस

5- जसप्रीत बुमराह

5 – मोहम्मद आमिर

5- यासिर शाह

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 224 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड 247 रन ही बोर्ड पर लगा सकी। भारत के लिए मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बोर्ड पर लगा चुका है। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति