भारी मलबे के कारण तीसरे दिन भी नहीं खुला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग

रुद्रप्रयाग

मुनकटिया के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। एनएच और कार्यदायी संस्था दो जेसीबी व एक डोजर से दोतरफा मलबा साफ करने में जुटी है। यहां जमा टनों मलबा व बोल्डरों के साथ ही पहाड़ी से कई बार रुक-रुककर गिर रहे पत्थरों से कार्य में दिक्कत हो रही है। एनएच के अधिकारियों ने रात्रि तक हाईवे खुलने की उम्मीद जताई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों का हौंसला बढ़ाया।

बीते मंगलवार शाम करीब छह बजे राजमार्ग मुनकटिया के समीप भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। इसी रात को भारी बारिश से भूस्खलन का दायरा बढ़ गया था, जिससे हाईवे का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ऊपरी तरफ सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग का एक हिस्सा टूट गया था। टनों मलबा व बोल्डर जमा होने से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया था, तब से एनएच और कार्यदायी संस्था द्वारा मलबा साफ करने का काम किया जा रहा है।

केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को सोनप्रयाग भेजा जा रहा
दूसरी तरफ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा अस्थायी पगडंडी बनाकर जंगल के रास्ते केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को सोनप्रयाग भेजा जा रहा है। वहीं सोनप्रयाग से जा रहे स्थानीय लोगों को गौरीकुंड भेजा जा रहा है। राजमार्ग के बंद होने से पिछले तीन दिन से यात्रा बंद पड़ी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने रुद्रप्रयाग से मुनकटिया तक राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच और कार्यदायी संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कार्मिकों को स्वयं की सुरक्षा के साथ कार्य करने को कहा।

राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि पिछले तीन दिन से सुबह से देर रात्रि तक जेसीबी व डोजर से मलबा सफाई का कार्य किया जा रहा है। आए दिन बार-बार होती बारिश से भूस्खलन जोन से पत्थर व मलबा गिर रहा है, जिससे दिक्कत हो रही है। मौसम के ठीक रहने की स्थिति में देर रात्रि तक हाईवे को खोल दिया जाएगा।

सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने से केदारनाथ यात्रा को बंद किया गया है। सोनप्रयाग में गिनती के यात्री हैं, जिनके यहां कमरे बुक हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से सोनप्रयाग से सिर्फ स्थानीय लोगों को ही अस्थायी रास्ते से गौरीकुंड भेजा जा रहा है। साथ ही केदारनाथ से वापस लौट रहे यात्री सोनप्रयाग लाए जा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति