साइना-कश्यप की जोड़ी फिर चर्चा में, रिश्ते में आई नजदीकियां

नई दिल्ली

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते में एक बार फिर से मिठास लौट आई है. इस साल 16 जुलाई को साइना नेहवाल ने पोस्ट शेयर करके इस बात की घोषणा की थी कि वो पारुपल्ली कश्यप से अलग हो रहे हैं. लेकिन अब इस कपल ने यू-टर्न लिया है. साइना नेहवाल ने 2 अगस्त (शनिवार) को पोस्ट शेयक करके बताया कि दोनों फिर से साथ आए हैं.

यानी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 17 दिन में ही अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर पारुपल्ली कश्यप संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी की अहमियत सिखाती है. लीजिए, हम फिर से कोशिश कर रहे हैं.'

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी. पारुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं. साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की मुलाकात साल 1997 में एक कैम्प के दौरान हुई थी. फिर दोनों ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग ली थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में साइना नेहवाल और पारुपल्ली ने शादी की.

कैसा रहा दोनों का बैडमिंटन करियर
जैसे ही साइना नेहवाल ने पोस्ट शेयर किया, सोशल मीडिया पर फैन्स और साथी खिलाड़ी उन्हें बधाइयां देने लगे. फैन्स का मानना था कि प्यार अगर सच्चा हो तो वापस जरूर आता है. साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक (2012) में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था. फिर वो साल 2015 में बैड​मिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचीं. पहली बार भारत की किसी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने ये उपलब्धि हासिल की थी.

उधर साल 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पारुपल्ली कश्यप सुर्खियों में आए थे. वह लंदन ओलंपिक (2012) में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने. पारुपल्ली कश्यप ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (2014) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति