इम्तियाज अली बनायेंगे ‘साइड हीरोज’

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली, अभिनेता अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा को लेकर फिल्म 'साइड हीरोज' बनाने जा रहे हैं।
इम्तियाज अली ,महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और रियान शाह साथ मिलकर फिल्म ‘साइड हीरोज’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों की है, जो कई सालों बाद एक रीयूनियन में मिलते हैं। काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करने के बाद, जब वे मिलते हैं, तो उनके जीवन में हंसी और भावनाओं से भरा एक नया सफर शुरू होता है। इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट सिद्धार्थ सेन और पंकज मट्टा ने मिलकर लिखी है।

निर्माता महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने कहा, जो कहानियां दिल से कही जाती हैं और दिल तक पहुंचती हैं, वे हमें हमेशा पसंद आती हैं। 'साइड हीरोज' की कहानी से हम तुरंत प्रभावित हो गए। यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो रीयूनियन के दौरान मिलते हैं।उन्होंने कि वे इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
‘साइड हीरोज’ वर्ष 2026 में फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति