शशि थरूर की भावुक अपील: विराट कोहली दोबारा लौटें टेस्ट क्रिकेट में

नई दिल्ली

सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपील की है कि वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के अपने फैसल पर पुनर्विचार करें. कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. कोहली के रिटायरमेंट के फैसले से फैन्स चौंक गए थे.

शशि थरूर ने X पर लिखा, 'मैंने इस सीरीज में विराट कोहली को कुछ मौकों पर मिस किया है, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी कमी उनकी महसूस हो रही है, उतनी कभी नहीं हुई. उनकी शानदार बैटिंग स्किल की बात तो छोड़िए, उनका धैर्य, जुनून और मैदान पर प्रेरणादायक स्थिति शायद नतीजे को बदल सकता था. क्या उन्हें रिटायरमेंट से बाहर लाने में बहुत देर हो चुकी है. विराट, देश को आपकी जरूरत है.'

शशि थरूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई फैन्स भी थरूर की बात से सहमत दिखे हैं और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मांग कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शशि थरूर और इस खेल को चाहने वाले फैन्स को मैदान पर किंग कोहली की कमी जरूर महसूस हुई है.

कैसा रहा कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन?
36 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 के एवरेज से 9230 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. कोहली का बेस्ट स्कोर 254* रहा. कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट में से 40 में जीत हासिल की. जबकि 17 मुकाबले टीम इंडिया ने गंवाए. 11 मैच ड्रॉ पर भी छूटे.

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उससे कुछ दिन पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल को पहले ही बाय-बाय कह चुके थे. ऐसे में ये दोनों दिग्गज अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति