गुवाहाटी थिएटर हादसा: ‘महावतार नरसिम्हा’ की स्क्रीनिंग के दौरान छत गिरी, 3 घायल

गुवाहाटी

फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को देखते वक्त असम के गुवाहाटी में एक बड़ा हादसा हो गया। स्क्रीनिंग के दौरान PVR थिएटर की छत गिर गई, जिससे बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। और अब वहां की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिस पर लोग चिंता जता रहे हैं। घटना रविवार, 3 अगस्त को हुई, जब दर्शक फिल्म देखने में मशरूफ थे। और अचानक से छत का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसने 10 दिन के अंदर कुल 91.25 करोड़ कमा लिए हैं। इसके और भी पार्ट्स आने वाले वर्षों में रिलीज होंगे, जिसको लेकर अभी से ही दर्शकों में उत्सुकता है। हालांकि फिल्म की स्क्रीनिंग के समय गुवाहाटी में जो वाकया हुआ, वो चौंकाने वाला है।

'महावतार नरसिम्हा' को देखते समय घायल हुए लोग
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छत और शीशे के टूटे हुए टुकड़े इधर-उधर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं, और लोग भी गलियारे में डरे-सहमे से खड़े हैं। बताया जा रहा है कि PVR की छत गिरने के बाद फौरन फिल्म को बीच में रोक दिया गया और घायलों का फर्स्ट-एड दिया गया। इस घटना में तीन लोगों के चोटिल होने की खबर है। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

'महावतार नरसिम्हा' की स्क्रीनिंग के दौरान हादसा
थिएटर के कर्मचारियों ने दर्शकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और घटना का निरीक्षण करने के लिए उस हॉल को बंद कर दिया। साथ ही अब इसकी जांच हो रही है कि इतनी बड़ा हादसा कैसे हुआ। हालांकि पीवीआर सिनेमा और मॉल के मैनेजमेंट, जहां थिएटर स्थित है, ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति