मृणाल ठाकुर ने दर्शकों संग देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘पहला तू दूजा तू’ गाने का किया हुक स्टेप

मुंबई,

 मृणाल ठाकुर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को मिली सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। फिल्म को देखते वक्त दर्शक किस तरह महसूस करते हैं और सीन पर उनकी कैसी प्रतिक्रिया होती है, यह देखने के लिए वह खुद थिएटर पहुंची।

इस पल का वीडियो मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह पूरी तरह से फिल्म को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। मृणाल कभी कॉमेडी सीन पर हंसती दिखती हैं, तो कभी ‘पहला तू, दूजा तू’ गाने पर सीट पर बैठे-बैठे हुक स्टेप करती नजर आती हैं। वीडियो के आखिर में वह थिएटर में मौजूद दर्शकों से फिल्म का रिव्यू भी पूछती हैं और सभी से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।

इस वीडियो के साथ मृणाल ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ‘सीता रामम’ के बाद से उन्होंने एक छोटा-सा नियम बनाया कि वह हर नई फिल्म को थिएटर में जाकर दर्शकों के साथ देखेंगी, ताकि मेहनत का फल दर्शकों की हंसी, तालियों और उत्साह के रूप में महसूस कर सकें।

मृणाल ने कैप्शन में लिखा, ”फिल्म ‘सीता रामम’ के समय से मैंने एक आदत बना ली है कि जब भी मेरी कोई नई फिल्म रिलीज होती है, तो मैं थिएटर में जाकर दर्शकों के साथ वह फिल्म देखती हूं। क्योंकि असली मजा तब आता है जब आप अपने लिए हंसी, तालियां और प्यार थिएटर में गूंजते हुए देखें। हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम यही है कि आपकी एनर्जी हमें वहां महसूस हो। अगर आपने अभी तक ‘सन ऑफ सरदार 2’ नहीं देखी है, तो जरूर थिएटर में जाकर देखिए। उम्मीद है कि फिल्म देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी, आप हंसेंगे, और आपका दिल थोड़ा और खुश हो जाएगा।”

बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा, अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरद सक्सेना, अश्विनी कलसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति