नेहा धूपिया ने ‘फ्रीडम टू फीड’ अभियान को फिर से शुरू किया

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता और मातृत्व अधिकारों की समर्थक नेहा धूपिया ने अपने सराहे गए अभियान ‘फ्रीडम टू फीड’ को वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2025 के लिए फिर से शुरू किया है। वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह अभियान, नेहा के अपने मातृत्व के अनुभवों और इस चाह से शुरू हुआ था कि सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को बिना शर्म या जजमेंट के सहजता से अपनाया जा सके। यह प्लेटफ़ॉर्म अब तक एक ऐसा मंच बन चुका है जहां माताएं और देखभाल करने वाले अपने अनुभव साझा करते हैं और खुलकर बात करते हैं।

इस साल नेहा कुछ मशहूर अभिनेत्रियों राधिका आप्टे, युविका चौधरी और सोनाली सहगल के साथ डिजिटल बातचीत करेंगी। इन बातचीतों में वे शरीर पर नियंत्रण, समाज की अपेक्षाएं और मातृत्व से जुड़ी भावनात्मक बातों पर गहराई से चर्चा करेंगी। ये बातचीतें उनके सोशल मीडिया चैनलों पर पूरे हफ्ते साझा की जाएंगी।अब तक इस अभियान को बिपाशा बसु, फ्रीडा पिंटो, सोहा अली खान और दिया मिर्ज़ा जैसे कई जाने-माने सितारों का समर्थन मिला है, जिन्होंने ब्रेस्टफीडिंग और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर खुलकर आवाज़ उठाई है।

अभियान को फिर से शुरू करने पर नेहा धूपिया ने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘फ्रीडम टू फीड’ शुरू किया था, तो यह मेरे निजी अनुभव से जुड़ा हुआ था। एक ऐसा समय जब मैं खुद को असहज, जज की गई और अकेली महसूस कर रही थी, जबकि वो मेरी ज़िंदगी का सबसे नैसर्गिक और सशक्त पल होना चाहिए था। इन वर्षों में मैंने महसूस किया है कि बहुत सी महिलाएं भी यही महसूस करती हैं। जब हम अपनी कहानियाँ साझा करते हैं, तो वो बहुत ताकतवर बन जाती हैं। इस साल मैं चाहती हूँ कि ये बातचीत और भी खुलकर हो, और भी सच्ची हो, क्योंकि किसी भी महिला को अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। यह एक चुनाव, गरिमा और सम्मान की बात है ।और अब समय है कि हम सब इसके लिए एकजुट हों।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति