रायपुर में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

रायपुर

 रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब से जुड़े मुख्य सप्लायर सहित रायपुर के स्थानीय नेटवर्क के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 412.87 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के पुख्ता इनपुट मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का निवासी है, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था। रायपुर में इस नेटवर्क का संचालन सुवित श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा था, जिसने कमल विहार सेक्टर-4 स्थित अपने मकान को नेटवर्क का हब बना रखा था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। आरोपी विदेशी नंबरों से नेट कॉलिंग, वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों को माल सप्लाई करते थे। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस की कार्ययोजना और कार्रवाई

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई थी। विशेष इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकानों पर निगरानी रखते हुए दिनांक 03 अगस्त को कमल विहार स्थित मकान में दबिश दी। वहां से तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. लवजीत सिंह उर्फ बंटी (39), निवासी गुरदासपुर, पंजाब

2. सुवित श्रीवास्तव (31), निवासी राजेन्द्र नगर, रायपुर

3. अश्वन चंद्रवंशी (33), निवासी जामसरा, राजनांदगांव

4. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव (24), निवासी सतनामीपारा, रायपुर

5. अनिकेत मालाधरे (24), निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र

6. मनोज सेठ (27), निवासी महासमुंद

7. मुकेश सिंह (39), निवासी टाटीबंध, रायपुर

8. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला (27), निवासी मौदहापारा, रायपुर

9. राजविंदर सिंह उर्फ राजू (30), निवासी कांकेर

इन सभी आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, मोबाइल फोन, तौल मशीन, सिल्वर पेपर रोल, नशा करने के उपकरण, एटीएम कार्ड, चेक बुक, और एक क्रेटा कार जब्त की गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति