चलती ट्रेन में समान चोरी! मंडोर एक्सप्रेस में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

जोधपुर

मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली से जोधपुर आ रही इस ट्रेन में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो विदेशी पर्यटकों और चार स्थानीय यात्रियों के बैग चोरी कर लिए। यह वारदात जयपुर से जोधपुर के बीच की बताई जा रही है।

पीड़ित विदेशी पर्यटकों के मुताबिक जैसे ही ट्रेन जयपुर से आगे बढ़ी, उन्होंने देखा कि उनकी सीटों के पास रखे बैग गायब हैं। चोरी गए बैगों में लगभग दो लाख रुपये नकद, एप्पल एयरपॉड्स की एक जोड़ी, एक एप्पल पेंसिल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। घटना की जानकारी तुरंत ट्रेन के टीटीई और सुरक्षाकर्मियों को दी गई। साथ ही एसी कोच में सफर कर रहे अन्य स्थानीय यात्रियों ने भी अपने सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा भी स्टेशन पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। चोरी की यह घटना तब हुई जब ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में जीआरपी के कांस्टेबल मौजूद थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं।

जोधपुर जीआरपी थाने में पांच जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर जीआरपी को भेजा गया है, क्योंकि चोरी की वारदात जयपुर जीआरपी के क्षेत्राधिकार में आती है। अब जयपुर जीआरपी इस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति