अफगानिस्तान ने घोषित की एशिया कप 2025 की टीम, राशिद फिर से कप्तान

नई दिल्ली
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी ने अपनी 22 सदस्यीय प्रिलिमनरी टीम का ऐलान कर दिया है। इन्हीं में से फाइनल 15 का चयन होगा। अफगानिस्तान की टीम को एशिया कप से पहले टी20 ट्राई सीरीज भी खेलनी है। इसके लिए भी ये टीम चुनी गई है। राशिद खान को टीम की कप्तानी मिली है। वहीं, रहमनुल्लाह गुरबाज को वाइस कैप्टन चुना गया है। एशिया कप अगले महीने से खेला जाना है, जबकि ट्राई सीरीज अफगानिस्तान को इसी महीने खेलनी है।

पाकिस्तान और यूएई के के साथ अफगानिस्तान को टी20 ट्राई सीरीज खेलनी है। हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान की ये 22 सदस्यीय टीम यूएई में दो सप्ताह ट्रेनिंग कैंप में भाग लेगी। ये एशिया कप की तैयारी का एक हिस्सा भी है। इस कैंप के बाद एशिया कप और त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम को 15 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया जाएगा। अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम है।

अफगानिस्तान को एशिया कप में अपने सभी मुकाबले अबू धाबी में खेलने हैं। 9 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग, 16 सितंबर को बांग्लादेश और 18 सितंबर को श्रीलंका से अफगानिस्तान को ग्रुप स्टेज के मैचों में भिड़ना है। स्पिन हैवी साइड अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चुनी है, क्योंकि यूएई में स्पिनरों को अच्छी खासी मदद मिलती है। राशिद खान और गुरबाज के साथ-साथ मोहम्मद नबी भी टीम का हिस्सा हैं और स्पिन की दुनिया में कमाल करते आ रहे अल्लाह गजनफर और नूर अहमद भी टीम का हिस्सा हैं।

अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, वफीउल्लाह तारखिल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मुजीब जादरान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुल्ला अहमदजई और बशीर अहमद

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति