‘मुझे पता था खतरा है…’ क्रिस वोक्स ने बताई एक हाथ से बल्लेबाजी की चुनौती

नई दिल्ली 
जिस तरह की बहादुरी ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में दिखाई, उसी तरह की दिलेरी क्रिस वोक्स ने पांचवें टेस्ट में दिखाई। पंत टूटी हुई उंगली के साथ बल्लेबाजी करने उतरे, जबकि वोक्स कंधे की गंभीर चोट के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी जान को जोखिम में जरूर डाल दिया। उनको इस खतरे का भी अंदाजा था कि भारतीय पेसर उनके खिलाफ बाउंसर गेंदबाजी कर सकते हैं और वे और भी ज्यादा चोटिल हो सकते हैं, लेकिन फिर वे भी बल्लेबाजी के लिए आए। अब उन्होंने कहा है कि भगवान का शुक्र है, मुझे 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली बाउंसर का सामना एक हाथ से नहीं करना पड़ा।

क्रिस वोक्स उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब इंग्लैंड की टीम को 17 रनों की दरकार थी। उनका एक हाथ पूरी तरह से स्वेटर के अंदर था और वह सपोर्ट के जरिए बंधा हुआ था। उसका इस्तेमाल वे किसी भी तरह से नहीं कर सकते थे। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी एक गेंद के लिए भी नहीं आए। इससे वह खुश भी हैं, क्योंकि उनको शरीर के किसी अन्य हिस्से पर भी चोट लग सकती थी या फिर वही चोट और भी गहरी हो सकती थी। वोक्स को लंदन के ओवल में फैंस से स्टैंडिंग ओवेशन मिला और भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफ की। तेज दर्द और उससे भी अधिक दबाव के बावजूद वोक्स भारत के तेज गेंदबाजों के आक्रमण का सामना करने के लिए तैयार थे।

अब उस रोमांचक मैच के कुछ दिन द गार्जियन से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ कोडीन (पेनकिलर) ली थी और बहुत दर्द हो रहा था। हाथ में पट्टी बंधे होने के बावजूद, मैं स्वाभाविक रूप से दौड़ने की कोशिश कर रहा था। मुझे सचमुच चिंता हुई कि मेरा कंधा फिर से बाहर निकल आया है। इसलिए मैंने अपना हेलमेट उतार दिया, दांतों से दस्ताने फाड़ दिए और जांच की कि सब ठीक है या नहीं। मैंने एक भी गेंद का सामना नहीं किया, लेकिन वहां होना ही मायने रखता था। अंत में यह कड़वा-मीठा अनुभव था।"

वोक्स ने बताया, "मेरे मन में एक हिस्सा सोच रहा था कि यह कैसा होगा…यह देखने के लिए कि क्या मैं गेंद का बचाव कर सकता था, शायद एक ओवर बचा सकता था, एक रन ले सकता था या चौका लगा सकता था, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह था: 'भगवान का शुक्र है कि मैंने 90 मील प्रति घंटे की रफ़्तार वाली बाउंसर का सामना नहीं किया, एक हाथ से, उल्टी दिशा में मुंह करके।'" वोक्स ने गस एटकिंसन के साथ 10 बहुमूल्य रन जोड़े, लेकिन मोहम्मद सिराज ने एक जबरदस्त यॉर्कर से एटकिंसन को आउट करके इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं। इस मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हार मिली और इस तरह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति