बयानबाज़ी पर बिफरीं पार्षद रूबीना, बागेश्वर बाबा को दी राजनीति में उतरने की सलाह

इंदौर 
 अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को इंदौर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अनोखी सलाह दी है. रुबीना ने कहा है कि बाबा बागेश्वर को अपने सारे काम छोड़कर चुनाव लड़ना चाहिए. इंदौर की कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने बाबा बागेश्वर और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों गलत बयानबाजी कर रहे हैं.

इसमें हम लोगों को न घसीटें : रुबीना

रुबीना ने कहा, '' ये लोग कह रहे हैं कि हरे रंग के नीचे आतंकवाद पनपता है, इसलिए हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए. आप बनने दीजिए लड़कियों को दुर्गा और काली, अच्छी बात है. पर हम लोगों को इसमें क्यों घसीट रहे हैं.'' रुबीना इकबाल खान का कहना था कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दी जाना चाहिए लेकिन उन लोगों को नहीं घसीटना चाहिए.

साधु-संत राजनीति न करें : रुबीना

इस विषय पर रुबीना ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने कहा, '' जब अल्पसंख्यक वर्ग उन्हें एकतरफा मतदान करता है तो उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए.'' इस दौरान उन्होंने कहा कि साधु संतों और साध्वियों को राजनीति नहीं और अगर करनी है, तो सब छोड़कर सिर्फ राजनीति करना चाहिए.

'धीरेंद्र शास्त्री राजनीति में उतरें'

उन्होंने विशेष तौर पर बागेश्वरधाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जिक्र करते हुए कहा, '' धीरेंद्र शास्त्री तो साधु से ज्यादा राजनेता बन गए हैं. सिर्फ राजनीति पर ही बयान देना है तो फिर सब छोड़कर राजनीति में ही जाओ और चुनाव लड़ो. दरअसल, इंदौर की पार्षद रुबीना की ये प्रतिक्रिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक विवादित बयान पर सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति