रक्षाबंधन पर बालिकाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

वल्लभ भवन में बालिका गृह की बालिकाओं ने लगाया हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल

भोपाल 
रक्षाबंधन के पारंपरिक पर्व को आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता से जोड़ते हुए शासकीय बालिका गृह, नेहरू नगर, भोपाल की बालिकाओं ने एक प्रेरणास्पद पहल की है। बालिकाओं द्वारा स्वयं निर्मित आकर्षक राखियों का स्टॉल राजधानी के प्रशासनिक केन्द्र वल्लभ भवन में लगाया गया, जिसने न केवल सभी का ध्यान आकर्षित किया बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से भी जोड़ा।

यह स्टॉल वल्लभ भवन-2 के गेट क्रमांक 8 एवं वल्लभ भवन-3 के गेट क्रमांक 13 पर स्थापित किया गया। अपर मुख्य सचिव महिला बाल विकास श्रीमती रश्मि अरुण शमी तथा सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि ने स्टाल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बालिकाओं की कलात्मक प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की और राखियाँ खरीदकर उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहन प्रदान किया।

स्टॉल पर पहुंचे विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बालिकाओं की मेहनत और लगन को सराहा तथा राखियाँ खरीदकर उनके प्रयास को सफल बनाया। बालिकाओं में आत्मनिर्भरता का आत्मविश्वास और उनके चेहरों पर रचनात्मक सफलता की मुस्कान, इस आयोजन को विशेष बना गई।

इस पहल ने न केवल बालिकाओं में हस्तकला, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता की भावना को सशक्त किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जब अवसर और मंच मिले, तो हर बालिका अपनी प्रतिभा से समाज को दिशा दे सकती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति