भाजपा का जवाब: राहुल गांधी के बयान देश की जनता का अपमान हैं

नई दिल्ली 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हर बार संवैधानिक संस्था पर हमला किया है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने संवैधानिक संस्था पर हमला किया है। मगर, सवाल यह उठता है कि जब तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में उनकी जीत होती है तो वह वोटर लिस्ट लेकर क्यों नहीं सबको दिखाते हैं? एक बार भी उन्होंने ऐसा काम नहीं किया है। मैं उनको बताना चाहता हूं कि लोगों में उनकी पैठ नहीं है और उनकी बजाय पीएम मोदी के प्रति प्यार का स्वाभाव है और इसलिए जनता उन्हें चुनती है।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अपने सहयोगी तेजस्वी यादव के दोनों वोटर आईडी कार्ड भी दिखाने चाहिए थे और बताना चाहिए था कि उनके दो वोटर आईडी कार्ड में से एक को लिस्ट से हटा दिया गया है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।"

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वह एक संवैधानिक संस्था पर एक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं और इसकी हम निंदा करते हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि राहुल गांधी के इस चाल-चरित्र को देखते हुए जनता उन्हें और भी वोट नहीं देगी। वह देश की जनता का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने बार-बार पीएम मोदी को चुना है। राहुल गांधी को रोज गाली पड़ती है और सुप्रीम कोर्ट ने भी उन पर तीन बार टिप्पणियां की हैं। मैं राहुल गांधी के आरोपों की निंदा करता हूं।
" शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी बचकानी हरकत कर रहे हैं और इसलिए उनके आरोपों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।"

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति