युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को मिले दो-दो शिक्षक, बच्चों के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान

बिलासपुर

विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी जहां पर कभी तीन शिक्षक हुआ करते थे लेकिन प्रधान पाठक पदोन्नति में दो शिक्षिकाएं प्रधान पाठक पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय चली गई और एक शिक्षक वहीं पर प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हो गए। प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हुए शिक्षक श्री अशोक साहू पदोन्नति से खुश तो थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित भी रहते थे। अकेले प्रधान पाठक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाए यह चिंता हमेशा लगी रहती थी। 

    शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगीं। पालक पढ़ाई नहीं होने की समस्या लेकर प्रधान पाठक के पास पहुंचते लेकिन प्रधान पाठक के पास भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं था उच्च कार्यालय से प्रधान पाठक ने कई बार पत्राचार किया और शिक्षक की मांग की लेकिन ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ था ऐसे में उच्च कार्यालय भी शिक्षक उपलब्ध कराने में असमर्थ था। निराश होकर पालक धीरे-धीरे अपने बच्चों को विद्यालय से निकालकर अन्य विद्यालय में दाखिला कराने लगे। अन्य विद्यालय मोहल्ले से दूर था जहां छोटे बच्चों का पैदल चलकर जाना आसान नहीं था।

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले प्रधान पाठक काफी चिंतित थे यदि इस बार भी ट्रांसफर से बैन नहीं खुला और विद्यालय को शिक्षक नहीं मिला तो कहीं ऐसा ना हो कि विद्यालय की दर्ज संख्या शून्य हो जाए। 

    इसी बीच शासन की महत्वपूर्ण योजना युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रधान पाठक को उम्मीद की एक नई किरण दिखने लगी। प्रधान पाठक को लगा कि शायद उनके बच्चों कि करुण पुकार शासन प्रशासन तक पहुंच गई और युक्तियुक्तकरण मानो उनके विद्यालय के लिए वरदान बनकर आयी है चलो अब तो उनके विद्यालय और बच्चों को शिक्षक मिल जाएंगे और पढ़ाई पहले जैसे पटरी पर आ जाएगी और हुआ भी यही। काउंसलिंग के दौरान दो शिक्षिकाओं ने शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी का चयन किया उन्हें विद्यालय में ज्वाइनिंग भी मिल गई। अब बच्चों की पढ़ाई बहुत अच्छे से हो रही है बच्चे और पालक दोनों खुश है और इस तरह की योजना लाने के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति