नशामुक्त भारत अभियान: 13 अगस्त को प्रदेशभर में सामूहिक शपथ कार्यक्रम

भोपाल

केन्द्र सरकार के निर्देश पर “नशामुक्त भारत अभियान (NMBA)” अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रमुख सचिव, श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर की अध्यक्षता में मंत्रालय में संपन्न हुई।

बैठक में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे वृहद नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही 13 अगस्त 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ QR कोड एवं e-Pledge के माध्यम से सामूहिक नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी विभागों से सहभागिता की अपील की गई।

नशे से बचाव के लिए जनजागरूकता की दिशा में राज्य शासन के विभिन्न विभागों, धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक संगठनों एवं नशामुक्ति क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, आयुष, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अनुसूचित जाति कल्याण, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जेल, श्रम, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, जन-अभियान परिषद, राज्य स्काउट-गाइड, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन – अखिल विश्व गायत्री परिवार, इस्कॉन मंदिर, आर्ट ऑफ लिविंग, रामचन्द्र मिशन एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति