मंच पर श्रद्धांजलि: कन्हैयालाल की आत्मा के लिए खाली कुर्सी, बेटे ने जताया दर्द

उदयपुर

कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि देश के लोगों के लिए एक संदेश है कि 28 जून को उनके पिता के साथ क्या हुआ और किस तरह देश में आतंकवाद की जड़ें किस तरह फैल रही हैं।

यश साहू ने कहा कि मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे यह फिल्म जरूर देखें और सच्चाई जानें। यह फिल्म किसी भी धर्म का विरोध करने या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और आतंकवाद के खतरनाक चेहरे को उजागर करना है।

उन्होंने बताया कि फिल्म के विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फिल्म को भरपूर समर्थन दिया। मेरी मां यह फिल्म नहीं देख पाएंगी लेकिन थिएटर में मेरे पिता की आत्मा के लिए एक सीट खाली रखी गई और उस पर उनका फोटो लगाया गया है ताकि उनकी मौजूदगी का अहसास बना रहे। यश ने आगे बताया कि इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने में कई हिंदू संगठनों ने सहयोग दिया है।

गौरतलब है कि कन्हैयालाल हत्याकांड 28 जून 2022 को उदयपुर में हुआ था, जब दो हमलावरों ने उनके दुकान में घुसकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इसके बाद पूरे देशभर में कड़ी निंदा हुई थी। जांच एजेंसियों ने इस मामले को आतंकी साजिश से जुड़ा मानते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उदयपुर फाइल्स फिल्म इसी घटना की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे कट्टरपंथी सोच के चलते निर्दोष लोगों की जानें जाती हैं और समाज में भय का माहौल फैलता है। फिल्म का उद्देश्य न केवल घटना की सच्चाई सामने लाना है, बल्कि लोगों को यह समझाना भी है कि आतंकवाद की जड़ें किस तरह पनपती हैं और उन्हें खत्म करने के लिए समाज को एकजुट होना कितना जरूरी है।

थिएटर में कई लोगों ने उनके पिता की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि दी और उनके साहस को सलाम किया। यश ने कहा कि यह फिल्म मेरे पिता के न्याय की लड़ाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और इस फिल्म के जरिए उनका संदेश दूर-दूर तक पहुंचेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग नफरत फैलाने वाली ताकतों को पहचानेंगे और देश में शांति और एकता को मजबूत करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति