तिलक वर्मा ने हैम्पशायर की जीत में निभाई अहम भूमिका

साउथम्पटन
भारत के टी 20 स्पेशलिस्ट तिलक वर्मा ने गुरुवार को साउथंप्टन में खेले गए वनडे कप के ग्रुप-ए मुकाबले में अपनी टीम हैम्पशायर के लिए एसेक्स के खिलाफ 54 रन की पारी खेली। तिलक ने जो वीदरली के साथ 98 रन की अहम साझेदारी भी निभाई, वीदरली ने इस मैच में नाबाद शतक जड़ा। एसेक्स के खिलाफ इस जीत के बाद अंक तालिका में हैम्पशायर टॉप पर पहुंच गई है, जबकि दो मैचों में दो हार के साथ एसेक्स फिलहाल आठवें स्थान पर है।

इससे पहले हैम्पशायर के कप्तान निक गबिन्स ने टॉस जीतकर एसेक्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। एसेक्स ने चार्ली एलिसन, टॉम वेस्ले और रॉबिन दास के अर्धशतकों की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 285 रन बना दिए थे। एलिसन ने 80, वेस्ले ने 61 जबकि दास ने 50 रन बनाए थे। हैम्पशायर की ओर से काइल एबॉट, एडी जैक, डॉमिनिक केली और एंड्र्यू नील को दो-दो सफलता हाथ लगी थी।

286 रनों का पीछा करते हुए हैम्पशायर को कप्तान गबिन्स और अली ओर ने अच्छा आग़ाज़ दिलाया था। पहले विकेट के लिए दोनों ने 58 रन की साझेदारी निभाई, अली के रूप में हैम्पशायर को पहला झटका लगा। अली के आउट होने के बाद नंबर-3 पर तिलक बल्लेबाज़ी करने आए, उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 80 रन के योग पर हैम्पशायर को गबिन्स के तौर पर दूसरा झटका लग गया था। तिलक ने यहां से सूझ-बूझ की पारी खेलते हुए वीदरली के सााथ अच्छी साझेदारी निभाई। तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और अच्छी लय में नज़र आ रहे थे लेकिन 54 रन के निजी योग पर वह वेस्ले की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के भी लगाए।

तिलक और वीदरली के बीच हुई 98 रनों की साझेदारी ने एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म सेट कर दिया था। तिलक के आउट होने के बाद वीदरली ने ज़िम्मेदारी उठाई और अंत तक नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए हैम्पशायर को जीत की मंज़िल तक पहुंचा दिया। हैम्पशायर ने ये मुक़ाबला 22 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से अपने नाम किया।

तिलक के लिए वनडे कप में शानदार वापसी रही, क्योंकि पिछले मुक़ाबले में वह ग्लमॉर्गन के ख़िलाफ़ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि इससे पहले लाल गेंद से उन्होंने हैम्पशायर के लिए चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था। तिलक इसी महीने दलीप ट्रॉफ़ी में खेलते नज़र आएंगे. जहां उनके कंधों पर साउथ ज़ोन की कमान भी होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति