दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश आर्या का आया तूफान, 52 गेंदों में ठोका शतक, तीन मैचों में रहे थे फ्लॉप

नई दिल्ली 
आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोकर 231 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दमदार शतक ठोका। पिछले तीन मैचों में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का बल्ला नहीं चला था और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने पर उनकी जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन शुक्रवार को प्रियांश ने ईस्ट दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 52 गेंदों में शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
 
प्रियांश आर्या के शतक की बदौलत आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने शुक्रवार को दिल्ली प्रीमियर लीग के 12वें मैच में 20 ओवर में 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया। प्रियांश आर्या ने 56 गेंदों में 9 छक्के और सात चौकों की मदद से 111 रन बनाए। उन्हें 18वें ओवर में आखिल चौधरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। प्रियांश दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जारी टूर्नामेंट में उनसे पहले आयुष दसोजा और यश धुल शतक लगा चुके हैं। प्रियांश शुरुआती तीन मैचों में 50 रन ही बना पाए थे। हालांकि उन्होंने इससे पहले आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। प्रियांश ने बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 475 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक भी लगाया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज सनत का विकेट गंवाया। उन्होंने 5 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद करन गर्ग और प्रियांश के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई। करन 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। मोहित दो रन ही बना सके। केशव ने 13 गेंद में 17 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव सिंह बिना खाता खोले रन आउट हुए। इसके बाद प्रियांश 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम ओवर में हर्ष त्यागी 8 गेंद में 16 के स्कोर पर रन आउट हुए।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति