केएल राहुल की तारीफ में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का इंग्लैंड दौरा यादगार रहा है। 5 टेस्ट मैच की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। दोनों ही टीमों ने हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया था। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में जैसा प्रदर्शन किया वो अविश्वसनीय था। भारत के तीन बल्लेबाजों ने सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए। गिल ने तो रिकॉर्ड 754 रन ठोक डाले। सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर जो रूट 537 रन, तीसरे पर केएल राहुल 532 रन और चौथे पर स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 516 रन रहे। 33 साल के ओपनर केएल राहुल ने 53.2 के शानदार औसत से रन बनाए जिनमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्होंने 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक' करार दिया है।

अली ने यूट्यूब पर 'बर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट में भारतीय ओपनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को महसूस ही नहीं होता कि केएल राहुल ओपनर के तौर पर कितने अच्छे हैं। इंग्लैंड के पिछले दौरे पर भी वह शानदार रहे थे और इस सीरीज में वह एक बार फिर जबरदस्त रहे हैं। शुभमन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और वह अद्भुत दिखे लेकिन मुझे लगता है कि केएल ने भारतीय टीम में जो भूमिका निभाई, वह बेस्ट था, मैं वर्षों से उन्हें देख रहा हूं।’

मोईन अली ने आगे कहा, 'वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं और मुझे वाकई ये लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और मैं यह बात कह भी चुका हूं…मैं तो यही कहूंगा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।'

केएल राहुल इंग्लैंड के पिछले दौरे पर भी 205 रन बनाए थे। इस बार उन्होंने लीड्स में खेले पहले टेस्ट और लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाए। वह लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दिलीप वेंगसरकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया था।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति