मोहन भागवत का इंदौर दौरा, पंच परिवर्तन की पाठशाला में पढाएंगे पांच सोपान

 इंदौर
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर नौ अगस्त की शाम सात बजे इंदौर आएंगे। अगले दिन 10 अगस्त को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 10 अगस्त को सुबह नौ बजे से प्रांत की सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

डॉ. भागवत स्व जागरण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए पंच परिवर्तन की पाठशाला में पांच सोपान पढ़ाएंगे। इंदौर में पहली बार हो रही प्रांत स्तर की इस सद्भाव बैठक में तीन सत्र होंगे। इसमें इंदौर-उज्जैन के 15 जिलों के 180 जाति-समाज के 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन एवं समरसता पर संवाद होगा। इस मौके पर इन विषयों पर किए गए कार्य और इनके परिणाम के साथ आगामी कार्ययोजना भी बनेगी।

तहसील स्तर पर आयोजित होती हैं बैठकें

पंच परिवर्तन की शुरुआत श्री गुरुजी जन्म शताब्दी वर्ष 2006 से संपूर्ण देश में स्वयंसेवक व जाति समाज प्रमुखों ने आरंभ की थी। जिला व तहसील स्तर पर इसके लिए सतत बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसके माध्यम से देश व समाज परिवर्तन के विभिन्न विषयों पर सभी समाज एक जाजम पर बैठकर अपने अनुभव साझा करते हैं।

सब साथ मिलकर राष्ट्रीय सामाजिक व स्थानीय विषयों में क्या कर सकते हैं तथा एक-दूसरे की किस तरह सहायता कर सकते हैं, इस पर चर्चा करते हैं। मालवा प्रांत के सामाजिक सद्भाव के संयोजक दिनेश गुप्ता बताते हैं कि सद्भाव बैठक 10 अगस्त को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके लिए सामाजिक सद्भाव के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने जिला क्षेत्रों में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज प्रमुखों से व्यक्तिगत संपर्क कर आमंत्रित किया गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति