फाइन भूलकर भी गौतम गंभीर ने ओवल टेस्ट में लिया ये अहम फैसला

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए 5वें टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारत ने 5 मैच की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। आखिरी दिन मेजबानों को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी, वहीं भारत जीत से महज 4 विकेट दूर था। मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड नहीं टिक पाया और टीम इंडिया ने 6 रनों से यह मैच जीत गया। भारत को इस जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है तो उन्हें WTC पॉइंट्स टेबल में दोहरा झटका लग सकता है।

जी हां, दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया अगर यह मैच हारती तो उन पर स्लो ओवर रेट के चलते 4 पॉइंट्स का फाइनल भी लग सकता था। सूत्र ने कहा कि जब भारतीय टीम ओवल में पांचवें दिन की सुबह जीत की रणनीति बना रही थी तब मैच रेफरी जेफ क्रो ने संदेश भिजवाया कि भारतीय टीम निर्धारित समय से छह ओवर पीछे है। अगर ये ओवर रेट नहीं सुधरा तो आपके चार अंक कटेंगे। या तो आपको इंग्लैंड को आलआउट करना होगा। यदि भारतीय टीम इंग्लैंड को आलआउट नहीं कर पाई, तो भारत के चार डब्ल्यूटीसी अंक कट जाएंगे।

इस चेतावनी के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान शुभमन गिल, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच सितांशु कोटक सहित कुछ लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। इस बैठक में एक सदस्य ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा की चार गेंद होने के बाद ओवर रेट को सुधारने के लिए दोनों छोर से स्पिनरों रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को लगा देते हैं। इस रणनीति से भारत ओवर रेट सुधार सकता था, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज जेमी स्मिथ और जेमी ओवरटन तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में तेजी से रन बनाकर मैच पलट देते।

सूत्र ने कहा कि कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि मुझे ओवर रेट की चिंता नहीं है, अगर चार अंक कटते हैं तो कटें, लेकिन हम जीतने के लिए खेलेंगे। इसके बाद यह तय हुआ कि एक छोर से प्रसिद्ध कृष्णा और दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज को लगातार आक्रमण पर लगाया जाएगा। कप्तान शुभमन गिल ने भी उस पर सहमति जताई। और भारत को जीत मिली।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति