महिला सुरक्षा केंद्र में शर्मनाक वारदात, आगर-मालवा के वन स्टॉप सेंटर प्रभारी पर बंधक बनाकर शोषण के आरोप

आगर-मालवा 

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां महिलाओं की मदद और सुरक्षा के लिए बने वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक भावना बड़ोदिया पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दावा है कि उसे नशीली दवाएं देकर बंधक बनाया गया और अजनबियों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया.

युवती ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को आवेदन भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी है. शिकायत के मुताबिक, 11 अप्रैल 2024 को कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया और पहले पानखेड़ी, फिर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया. वहां उसे भावना बड़ोदिया की निगरानी में रखा गया, जहां उसके साथ मारपीट, धमकियां और मानसिक शोषण हुआ.

युवती का आरोप है कि भावना बार-बार कहती थीं कि विरोध करने पर जान से मार देंगी. पीड़िता ने बताया कि नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे उज्जैन भी ले जाया गया. इस दौरान मानसिक दबाव और शोषण से उसका संतुलन बिगड़ गया, लेकिन वह किसी तरह भागकर आगर लौटी और शक्ति साधना केंद्र की मदद से प्रशासन तक पहुंची. गौरतलब है कि यह वन स्टॉप सेंटर पहले भी विवादों में रह चुका है. 13 मई को यहां से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया था.

मामले में सीएसपी ने कही ये बात

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने पुष्टि की कि पीड़िता ने सेंटर की प्रशासक के खिलाफ आवेदन दिया है और आरोप गंभीर हैं. मामले की जांच कोतवाली थाने में की जा रही है. साथ ही मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग से भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति