टेस्ट क्रिकेट में 129 साल बाद टूटा दुर्लभ रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे का नाम दर्ज

 नई दिल्ली 
जिम्बाब्वे के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। यह रिकॉर्ड इतना दुर्लभ है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 129 साल बाद ऐसा देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली। इस सीरीज में मेजबानों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे यह टेस्ट सीरीज 0-2 के अंतर से हारा। पहले मैच में उन्हें 9 विकेट तो दूसरे मैच में पारी और 359 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे इसमें क्या रिकॉर्ड है, न्यूजीलैंड जैसी तगड़ी टीम का सामना जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम के साथ हो तो ऐसे रिजल्ट तो अपेक्षित है। मगर यहां एक ट्विस्ट है।

जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चारों पारियों में क्रमश: 149, 165, 125 और 117 के स्कोर पर आउट हो गई। ये स्कोर देखकर ही समझ आ रहा है कि जिम्बाब्वे की टीम के किसी भी बल्लेबाज ने शतक तोड़ा नहीं होगा, हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीरीज के दौरान कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

जी हां, पहले टेस्ट में सीन विलियम्स ने 49 रनों की पारी खेली जो इस सीरीज में जिम्बाब्वे के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। ANI के अनुसार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ 6ठा मौका है जब कम से कम दो मैच की टेस्ट सीरीज में किसी टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा ना छू पाया हो। आखिरी बार ऐसा 1895-96 सीजन में हुआ था, जब साउथ अफ्रीका के बार्बरटन हॉलिवेल 41 के स्कोर के साथ इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे।

कैसा रहा जिम्बाब्वे वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 125 के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और हेनरी निकलोस के शतकों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 601 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराश किया और टीम 117 के स्कोर पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मैच पारी और 359 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति