स्टाइल और पावर का कॉम्बो! मारुति की धांसू लिमिटेड एडिशन एसयूवी बाजार में उतरी

नई दिल्ली

 मारुति सुजुकी ने अपने नेक्सा रिटेल चैनल के 10 साल पूरे होने के अवसर पर Maruti Suzuki Grand Vitara Phantom Blaq Edition को लॉन्च किया है। नेक्सा की प्रमुख SUV होने के नाते, इस लिमिटेड एडिशन को प्रीमियम स्टाइलिंग और स्पेशल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह वेरिएंट खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो हर ड्राइव में स्टाइल और शानदार लुक्स चाहते हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव अधिकारी पार्थो बनर्जी ने बताया कि ग्रैंड विटारा को ग्राहकों ने बेहद पसंद किया है, जिससे इसने मात्र 32 महीनों में 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है। यह लिमिटेड एडिशन भी इसी सफलता को और बढ़ावा देगा।

डिजाइन
यह मॉडल Alpha Plus स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें मिड-साइज़ SUV का मूल डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नया मैट ब्लैक एक्सटीरियर पेंट, स्टैंडर्ड ग्रैंड विटारा जैसा ऑल-ब्लैक इंटीरियर, फॉक्स लेदर की सीटें और शैंपेन गोल्ड एक्सेंट शामिल हैं, जो इसे एक खास लुक देते हैं।

फीचर्स
Grand Vitara Phantom Blaq Edition में वही फीचर्स मिलते हैं जो Alpha Plus स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इसमें वेंटिलेटेड फॉक्स लेदर फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा क्लेरियन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, इस वेरिएंट में 360 डिग्री व्यू कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), सुजुकी कनेक्ट के जरिए रिमोट एक्सेस, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर और 3-पॉइंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और प्रदर्शन
ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक में 1.5 लीटर का सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन लगा है, जिसे ‘इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम’ कहा जाता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस पावरट्रेन का कुल आउटपुट 114 बीएचपी है, जिसमें इंजन 91 बीएचपी और 122 एनएम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि मोटर 79 बीएचपी पावर और 141 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। मारुति सुजुकी का दावा है कि इस स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्जन का माइलेज 27.97 किमी/लीटर तक है।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति