नवंबर 2025 में आएगा एस. एस. राजामौली का बड़ा सरप्राइज, किया बड़ा ऐलान

मुंबई,

 दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने बताया है कि उनकी फिल्म का खुलासा नवंबर 2025 में होगा। एस. एस. राजामौली वाकई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं। अपने शानदार विज़न के साथ उन्होंने ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ और ‘आरआरआर’ जैसी अब तक की सबसे बड़ी और लाजवाब ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने से लेकर पैन-इंडिया फिल्मों का ट्रेंड तय करने तक, वे भारतीय सिनेमा की दिशा बदलने वाले शख्स हैं। जहां दर्शक हमेशा यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनकी की अगली फिल्म क्या होगी, वहीं अब उन्होंने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक हिंट दे दिया है। उन्होंने मेगा अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा नवंबर 2025 में होगा।

हाल ही में एस. एस. राजामौली ने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी चर्चित आने वाली फिल्म को लेकर एक मेगा अनाउंसमेंट कर सबको चौंका दिया। इस फिल्म के भव्य पैमाने ‘ग्लोबट्रॉटर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने नवंबर 2025 में एक ऐसा खुलासा करने की बात कही। उन्होंने ll अपने सोशल मीडिया पर एक असरदार तस्वीर शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति के सीने पर एक लटकता हुआ लॉकेट नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "द फर्स्ट रिवील इन नवंबर 2025…#ग्लोब ट्रॉटर"
इसके अलावा, उन्होंने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था,"प्रिय भारत और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों, साथ ही महेश के फैंस,काफी समय हो गया है जब से हमने शूटिंग शुरू की है, और हम आपके इस फिल्म को लेकर उत्साह की सराहना करते हैं। लेकिन इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि मुझे लगता है, सिर्फ तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके साथ न्याय नहीं कर सकते।हम इस समय कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं, जो हम जिस दुनिया को बना रहे हैं, उसकी असलियत, गहराई और अनुभव को दर्शा सके।इसे हम नवंबर 2025 में पेश करेंगे, और हम इसे एक ऐसा खुलासा बनाने की कोशिश में हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो।

आप सभी के धैर्य के लिए धन्यवाद। कैप्शन में आगे लिखा है,मेरे सभी #ग्लोब ट्रॉटर के चाहने वालों के लिए…"
इस ऐलान ने एक बार फिर एस. एस. राजामौली के नवंबर 2025 में होने वाले बड़े खुलासे को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जहां उनके सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अगले प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही हैं, वहीं यह ऐलान न सिर्फ इन चर्चाओं को और बढ़ाएगा बल्कि उत्साह को भी अपने ऊंचे स्तर पर पहुंचा देगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति