सोमवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना आ सकती है बड़ी परेशानी

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं और साथ ही इस दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही भी है. आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए.

अनाज: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन अनाज नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सोमवार को अनाज खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है.

कला से संबंधित चीजें: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार को रंग, ब्रश, वाद्य यंत्र जैसी कला से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. साथ ही, पढ़ाई से संबंधित सामग्री जैसे कॉपी-किताबें, पेन, पेंसिल आदि भी सोमवार को नहीं खरीदनी चाहिए.

खेल से जुड़ी चीजें: सोमवार के दिन खेल से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को खेल से जु़ड़ी चीजें खरीदने से नकारात्मक शक्ति बढ़ सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक सामान: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी अशुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से भगवान शिव नाराज होते हैं.

झाड़ू: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में आर्थिक नुकसान और तंगी आ सकती है.

लोहा: सोमवार के दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. सोमवार, चंद्रमा का दिन होता है और लोहा शनि ग्रह से संबंधित है. चंद्रमा और शनि के बीच दुश्मनी का संबंध माना जाता है. इसलिए, सोमवार को लोहा खरीदने से बचना चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति