नए लुक और फीचर्स के साथ आएगी Citroen Aircross फेसलिफ्ट, टेस्टिंग शुरू

नई दिल्ली

 भारतीय ऑटो बाजार में Citroen अपनी लोकप्रिय एसयूवी Aircross के नए फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द पेश करने की तैयारी में है. हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट की झलक सामने आई है. उम्मीद है कि यह एसयूवी फेस्टिव सीजन तक लॉन्च हो सकती है.

टेस्टिंग के दौरान इस कार के फ्रंट लोगो, रियर विंडो और इंटीरियर को कवर किया गया था, जिससे साफ है कि नए वर्जन में डैशबोर्ड और इंटीरियर डिज़ाइन में बदलाव होने वाले हैं. इसके अलावा कंपनी का लोगो भी अपडेटेड मिलेगा.

इंजन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. मौजूदा मॉडल की तरह ही पावरट्रेन बरकरार रहेगा, जबकि फीचर्स और केबिन में ज्यादा अपग्रेड देखने को मिलेंगे.

लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह फेसलिफ्ट फेस्टिव सीजन तक भारत में आ सकता है. कीमत में मामूली बढ़ोतरी संभव है. वर्तमान में एयरक्रॉस 8.62 लाख रुपये से 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है.

यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, होंडा एलीवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति