फुटबॉल में इतिहास रचा क्रिस्टल पैलेस ने, साल भर में दूसरी बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा

लंदन
 इंग्लैंड की फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैलेस का स्थापना 1905 में हुई थी। 119 साल तक टीम एक भी मेजर ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। अब 2025 में एक के बाद एक टीम ने दो बड़ी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मई में पैलेस ने एफए कप का खिताब जीता था। वहां फाइनल में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ क्रिस्टल पैलेस ने उलटफेर किया था। अब क्लब ने लिवरपूल को हराकर कम्युनिटी शील्ड भी अपने कर लिया है। कम्युनिटी शील्ड इंग्लिश फुटबॉल का मैच है जो पिछले प्रीमियर लीग सीजन के चैंपियन और एफए कप के विजेता के बीच वेम्बली स्टेडियम में खेला जाता है।

क्रिस्टल पैलेस ने इस मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबर था। लिवरपूल के लिए चौथे मिनट में ही हुगो इकिटिके ने गोल किया। 17वें मिनट में पैलेस की तरफ से जीन फिलिपे मैटेटा ने गोल दागकर मैच बराबरा कर दिया। हालांकि चार मिनट बाद ही जेरेमी फ्रेंपोंग को गोल से लिवरपूल को दोबारा बढ़त मिल गई।
पेनल्टी शूटआउठ में मोहम्मद सलाह पहले प्रयास में चूक गए। इसके बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर भी गोल नहीं कर पाए। हार्वी एलिएट भी लिवरपूल की तरफ से चूक गए। चार-चार प्रयास के बाद पैलेस की टीम 2-1 से आगे थे। 5वें प्रयास में डोमिनक सोबोस्जलाई के गोल से लिवरपूल ने बराबरी कर ली। 21 साल के जस्टिन डेवेनी ने आखिरी 5वीं पेनल्टी में कोई गलती नहीं की और गोल दागकर अपनी टीम को चैंपियन बना दी।

पैलेस की इस जीत के नायक गोलकीपर डीन हेंडरसन रहे। उन्होंने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाई। हेंडरसन ने मैच के बाद कहा, ‘यह अविश्वसनीय है। लिवरपूल जीत का प्रबल दावेदार था। उसके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी टीम मजबूत है। हमने तीन महीने के अंदर दो ट्रॉफी जीती हैं। यह अविश्वसनीय है।’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति