कपिल शर्मा को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई

लोकप्रिय कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। मुंबई पुलिस ने कपिल की सिक्योरिटी बढ़ाई है। बता दें कि कॉमेडियन के कैफे पर दो बार हमला हो चुका है, फायरिंग की गई है। बीते गुरुवार को भी दूसरी बार कपिल के कैफे पर फायरिंग हुई।

धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
कपिल शर्मा को लगातार मिल रहीं धमकियों के मद्देनजर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा पर फैसला लिया गया है और मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की सिक्योरिटी में इजाफा किया है। बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को स्ट्रीम होता है।

कपिल को मिली धमकी से सलमान खान का कनेक्शन
बता दें कि बिश्नोई गैंग की तरफ से अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के पहले एपिसोड में नजर आए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ऑडियो जारी करके धमकी दी कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे वह मार देंगे।

दो बार हो चुका कैफे पर हमला
पिछले महीने यानी जुलाई की 10 तारीख कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर फायरिंग करने वालों ने पोस्ट किया था। 10 से 12 राउंड फायर कैफे पर किए। पिछली बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। हरजीत सिंह लड्डी एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकवादी की लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। अब नए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कपिल के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर दूसरी बार फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताता है। गोल्डी ने यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया। पुलिस इस मामले की जांच पर जुट गई है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति