इंदौर के पटाखा कारोबारी के ठिकाने पर चेन्नई आयकर विभाग ने छापेमारी की, हवाला प्रणाली पर शिकंजा

 इंदौर
चेन्नई आयकर विभाग की एक टीम ने सोमवार सुबह इंदौर में पटाखा कारोबारी लक्ष्मी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। टीम सुबह करीब 9 बजे सिमरोल स्थित गोदाम पहुंची, जहां स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक जांच जारी रही। इस कार्रवाई में कम से कम 15 अधिकारी शामिल हुए थे।

शिवकाशी और दक्षिण भारत से जुड़े कारोबारी निशाने पर

सूत्रों के मुताबिक यह छापा शिवकाशी और दक्षिण भारत के बड़े पटाखा समूहों पर शुरू हुई कार्रवाई का हिस्सा है। पहले चरण में उनके ठिकानों से लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और कारोबारी लिंक मिले, जिनके आधार पर आयकर विभाग ने इंदौर सहित देशभर के अन्य प्रमुख पटाखा कारोबारियों के यहां दबिश दी है।

अघोषित आय और हवाला नेटवर्क की जांच

छापेमारी के दौरान अंडर बिलिंग, नकद लेन-देन और हवाला के जरिए किए गए भुगतानों की भी बारीकी से जांच हो रही है। विभाग का मानना है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की अघोषित आय को छिपाया गया है। टीम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति