बूतरखाना विवाद पर जैन मुनि का चेतावनी भरा बयान: “धर्म पर हमला हुआ तो उठाएँगे हथियार”

मुंबई,

 मुंबई में कबूतरखानों को लेकर इस समय माहौल गरमाया हुआ है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखानों के आसपास पक्षियों को दाना डालने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद जैन समुदाय के कुछ लोग इस फैसले की अनदेखी करते हुए कबूतरों को दाना डाल रहे हैं। अब जैन समुदाय ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाने का इरादा जताया है। जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने चेतावनी दी है कि समुदाय 13 अगस्त से भूख हड़ताल पर जाएगा।

नीलेशचंद्र विजय ने बताया, सरकार के निर्देश के बाद कबूतरों को दाना डालना शुरू कर दिया गया है। यह चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पर्यूषण पर्व समाप्त होने के बाद हम अगला कदम तय करेंगे। हम 13 तारीख को अंतिम निर्णय लेंगे। हम सत्याग्रह और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएँगे। अगर कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लगाया गया, तो हम 13 तारीख के बाद भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

हम अदालत का भी सम्मान नहीं करेंगे
साथ ही उन्होंने कहा, जैन समाज विनम्र है। हथियार उठाना हमारी नीति नहीं है। कुछ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हथियारों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वे हमारे लोग नहीं थे। फिर भी, ज़रूरत पड़ने पर हम धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाएँगे। हम संविधान, अदालत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सम्मान करते हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा, अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम अदालत का भी सम्मान नहीं करेंगे।

हर जानवर की रक्षा हमारा धर्म है
इसके अलावा, अगर महानगर पालिका, अदालत या प्रशासन हमें मना करता है, तो हम आंदोलन शुरू करेंगे। जीव दया हमारे धर्म का मूल मंत्र है। जैन धर्म को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हमने भोजन उपलब्ध कराने के लिए महानगर पालिका से अनुमति मांगी है। इसी स्थान पर फिर से आंदोलन होगा। देश भर से लाखों जैन बंधु यहाँ शांतिपूर्वक एकत्रित होंगे। मैं अकेला नहीं रहूँगा। उन्होंने यह भी बताया चींटी से लेकर हाथी तक हर जानवर की रक्षा करना हमारा धर्म है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति