महेश बाबू प्रस्तुत, वेंकटेश माहा की राव बहादुर का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

मुंबई,

 महेश बाबू प्रस्तुत निर्देशक वेंकटेश माहा की फिल्म राव बहादुर का फर्ट्ब पोस्टर रिलीज हो गया है। राव बहादुर के पहले लुक में सत्यम देव को एक दमदार और अलग अंदाज में दिखाया गया है। महेश बाबू के प्रस्तुतिकरण में बनी इस फिल्म के निर्देशक वेंकटेश माहा हैं।

यह फिल्म जीएमबी एंटरटेनमेंट, ए+एस मूवीज, स्रीचक्रा एंटरटेनमेंट्स और महायना मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बनी है।मेकर्स ने एक जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ फिल्म का नाम भी बताया है। महेश बाबू प्रस्तुत वेंकटेश माहा की फिल्म राव बहादुर का यह पोस्टर सत्यम देव की पहली बार देखी गई अलग और दमदार तस्वीर दिखाता है, जिसमें कई ऐसे खास पहलू हैं जो सबको उत्साहित कर देंगे। फिल्म का टैगलाइन है “शक एक शैतान है”।

राव बहादुर का पहला पोस्टर सच में कुछ अलग है, जो दर्शकों ने काफी समय से नहीं देखा। इसमें सत्यम देव को एक शानदार और खास पोशाक में दिखाया गया है, जो पूरी तरह शाही लगती है। पोस्टर में मोर के पंख, बेल और छोटे-छोटे आकार भी शामिल हैं। सत्यम देव इस फिल्म में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा है, एक अभिनेता के तौर पर, आप ऐसी फिल्म का सपना देखते हैं जैसे राव बहादुर जो बड़ी, चुनौतीपूर्ण और यादगार हो।उन्होंने कहा, हर सुबह 5 घंटे मेकअप में बिताने से मुझे अपनी पूरी तरह से इस किरदार में खो जाने का मौका मिला। जब शूटिंग शुरू हुई, तब मैं सिर्फ राव बहादुर का अभिनय नहीं कर रहा था, मैं उसी के रूप में जी रहा था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति