लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल: धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में दीपक बैज का हमला

रायपुर

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में 1 से 2 दिन के बीच हुई घटनाओं से जनता डरी हुई है. बीती रात धमतरी में राजधानी के 3 लोगों की हत्या हो गई. रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की उठाईगिरी का मामला सामने आया. पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या हो गई. आखिर सरकार कहां है..? लॉ एंड आर्डर किधर है..? छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे है. छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है.

वोट चोरी पर दीपक बैज ने कहा, वोट चोरी का मामला साफ हो चुका है. बीजेपी की सरकार में एक व्यक्ति का चार-चार बूथों में नाम है. फर्जी वोटर कार्ड बनाकर वोट चोरी की गई है. एक घर में 80 वोटर्स निकलते हैं, ये सब क्या है, सुप्रीम कोर्ट के हमारे साथी लड़ाई लड़ते आए हैं. आज हमारे नेता राहुल गांधी ने यह सच्चाई सामने लाई है. इस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन बीजेपी जवाब दे रही है. बीजेपी क्या चुनाव आयोग की प्रवक्ता है.

मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश राजनीतिक प्रोपेगेंडा : बैज
तिरंगा अभियान को लेकर बैज ने कहा, घर-घर तिरंगा अभियान बीजेपी का नया प्रोपेगेंडा है. इसके लिए नए-नए हथकंडे अपना रही. आरएसएस जिसने 52 सालों तक अपने दफ्तर पर झंडा नहीं फहराया, अब बीजेपी इसका प्रायश्चित करने ऐसे नए-नए तरीके अपना रही. मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति