जॉली एलएलबी 3 टीजर : कोर्टरूम में भिड़े ‘जगदीश’ और ‘जगदीश्वर’, फैंस ने कहा- कॉमेडी ब्लॉकबस्टर

मुंबई,

एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए जॉली आ चुका है। खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने केस की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आई।

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर में कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का देखने को मिला। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) के बीच कोर्टरूम में तीखी नोक-झोंक देखने को मिलती है। दोनों जॉली की खींचतान के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) परेशान नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत में जज, अरशद से कहते हैं, “आपका गुस्सा कम हुआ या नहीं?” तो वह कहते हैं, “मैं बदल गया हूं, माय लॉर्ड!” जिसके जवाब में अक्षय तंज कसते हैं और कहते हैं कि वे असली जॉली हैं।

कोर्टरूम में दोनों जॉली के खींचतान से परेशान सौरभ शुक्ला का मजेदार डायलॉग, “हे भगवान, ये दोनों जॉली मेरी जिंदगी बर्बाद करने आए हैं!” टीजर का हाईलाइट है, जो उनकी कॉमिक टाइमिंग को दिखाता है। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी (पुष्पा पांडे मिश्रा) और अमृता राव (संध्या त्यागी) भी अपनी भूमिकाओं के साथ वापसी कर रही हैं।

फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, कंगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। सुभाष कपूर ने न केवल निर्देशन, बल्कि फिल्म की कहानी भी लिखी है, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है और कॉमेडी के साथ गंभीर विषयों को पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद और दूसरी साल 2017 में आई थी, जिसमें अक्षय मुख्य भूमिका में थे।

इस बार दोनों का आमना-सामना दर्शकों के लिए दोगुना मनोरंजन लाने का वादा करता है। सौरभ शुक्ला की जज की भूमिका दोनों फिल्मों में दर्शकों की पसंदीदा रही है। टीजर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे ‘कॉमेडी ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति