रोहतक की पोशाकों में सजीं वृंदावन-बरसाना की देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

मथुरा 
इस बार होली, जन्माष्टमी, राधाष्टमी और तीज जैसे विशेष पर्वों पर वृंदावन और बरसाना के प्रसिद्ध मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन खास होंगे। इन मंदिरों में अब देवी-देवता रोहतक में तैयार की गई रंग-बिरंगी जयपुरी सिल्क की सुंदर पोशाकें धारण करेंगे।

कहां-कहां सजेंगी ये पोशाकें?
यह पोशाकें इस्कॉन वृंदावन, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री राधा रानी मंदिर (बरसाना), श्री राधा रमण, श्री राधा वल्लभ, निधिवन मंदिर, राधा रानी अष्ट सखियां मंदिर, जन्मस्थली मंदिर समेत आठ से अधिक प्रमुख धामों में सजाई जाएंगी।

विशेषताएं क्या हैं इन पोशाकों की?
     कुल 46 मीटर रेशमी और चमकीले कपड़े से लहंगा, चुन्नी, पटका, जामा, पगड़ी और चोली बनाई गई हैं।
    जयपुरी एम्ब्रॉयडरी और गोटा से कढ़ाई की गई है, जो इन पोशाकों को अत्यंत आकर्षक बनाती है।
    श्री बांके बिहारी की पोशाक के लिए 22 मीटर और श्री राधा रानी की पोशाक के लिए 24 मीटर कपड़ा उपयोग में लिया गया है।

कला के पीछे भावनात्मक प्रेरणा
इस सेवा का श्रेय रोहतक निवासी आकाश सिंधवानी को जाता है, जो पिछले पाँच वर्षों से देवी-देवताओं के लिए पोशाकें तैयार कर रहे हैं। वे बताते हैं कि उन्हें इस कार्य की प्रेरणा अपनी दिवंगत माता स्व. आशा देवी से मिली, और भक्ति का मार्ग उनके दादा वेद्य केसरदास ने दिखाया।

सूरत और जयपुर से आया सामग्री
इस बार पोशाकों के लिए कपड़ा सूरत से और लेस-गोटा जयपुर से मंगवाया गया। पिछले 3-4 महीनों से इन पोशाकों की तैयारी चल रही थी।

केवल पोशाकें ही नहीं, पूरा श्रृंगार
देवताओं के लिए ईत्र, ईयररिंग्स, पायल, कंगन, बांसुरी, हार, कमरबंद, मोरपंख और लड्डू गोपाल के श्रृंगार सेट भी तैयार किए गए हैं।

देश-विदेश तक पहुंच
मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, अमृतसर, लुधियाना जैसे शहरों की मंदिर समितियाँ सोशल मीडिया पर डिज़ाइन देखकर ऑर्डर देती हैं। ऑर्डर मिलने के बाद पोशाकें कुरियर से भेजी जाती हैं। अब तक कनाडा, दुबई और अमेरिका तक भी ये पोशाकें भेजी जा चुकी हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति